लाइव न्यूज़ :

भारत की अगले साल कोविड टीकों की पांच अरब खुराक के उत्पादन की योजना

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत की योजना अगले साल कोविड टीकों की पांच अरब खुराक का उत्पादन करने और दुनिया को रहने के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने में योगदान देने की है।

दुनिया में टीकों के सबसे बड़े उत्पादक देश भारत ने अन्य देशों को कोविड टीकों की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है। इस साल अप्रैल में कोरोनो वायरस संक्रमण में अचानक वृद्धि के बाद देश के लोगों के लिए टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के इरादे से निर्यात को निलंबित कर दिया गया था।

उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के भागीदारी शिखर सम्मेलन-2021 को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने अपने लोगों का टीकाकरण करने के साथ-साथ बाकी दुनिया को टीके उपलब्ध कराने को लेकर जो कदम उठाये हैं, वे एक मिसाल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अतीत में निर्यात करते रहे हैं, हम फिर से निर्यात कर रहे हैं। हमने दुनिया के सभी देशों को पेशकश की है। हम अन्य देशों को सभी के लिए सस्ती दरों पर टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत के अनुसार आपूर्ति करने को इच्छुक हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगले साल भारत की योजना टीकों की पांच अरब खुराक का उत्पादन करने की है।

गोयल ने कहा, ‘‘....हम सदी में एक बार होने वाली महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में हम दुनिया को रहने के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने में योगदान देने की उम्मीद करते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अन्य देशों के साथ चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों के साथ उनकी मदद करने के लिए काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी