लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट के बीच रेस्त्रां मालिकों ने मॉल मालिकों से समर्थन की गुहार लगाई

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली 19 मई नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने पत्र लिख कर मॉल मालिकों और अन्य जमींदारों से कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों में उन्हें समर्थन दिये जाने का आग्रह किया है।

एनआरएआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण के कारण लगे पहले लॉकडाउन में रेस्त्रां उद्योग विभिन्न संबंधित पक्षों के सामूहिक प्रयासों से किसी तरह बचने में सफल हो गया था। इस बार भी इस तरह के कदम की जरुरत है ताकि रेस्त्रां बंद होने और लोगों की नौकरी को बचाया जा सके।’’

उसने कहा, ‘‘संघ ने सभी मॉल मालिकों और अन्य जमीदारों को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिख कर व्यवसायों को बंद होने से रोकने के लिए तत्काल कुछ उपायों करने के सुझाव दिये हैं ताकि कारोबारियों के मजबूर होकर मरने और अपने पीछे अधूरे सपने छोड़ जाने, नौकरियों के नुकसान और बड़े पैमाने पर अवांछित मुकदमेबाजी को रोका जा सके।’’

एनआरएआई ने सुझाव देते हुए कहा कि व्यक्तिगत संपत्ति मालिकों और किरायेदारों के बीच वाणिज्यिक शर्तों के बावजूद लॉकडाउन की अवधि के दौरान किराए और रखरखाव वाली रकम में पूरी तरह से छूट दी जानी चाहिए।

संघ ने कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद छह महीने तक न्यूनतम गारंटी किराये की बजाय शुद्ध राजस्व हिस्सेदारी मॉडल पर काम किया जाना चाहिए।

एनआरएआई के अध्यक्ष अनुराग कटारिया ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच होटल और रेस्त्रां उद्योग के अस्तित्व को बचाने के लिए राजस्व हिस्सेदारी एक बहुत ही उचित मॉडल है। इस तरह से अधिक व्यापार होने पर मॉल मालिकों को नुकसान नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा कि एनआरएआई को उम्मीद है कि संकट के इस समय में व्यापार भागीदार मॉल मालिक और अन्य संपत्ति मालिक इस बार भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ायेंगें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस