लाइव न्यूज़ :

आईएमएफए का जून तिमाही का शुद्ध लाभ चार गुना होकर 99.9 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज (आईएमएफए) का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा चार गुना होकर 99.09 करोड़ रुपये हो गया। आय बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

आईएमएफए ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 24.82 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 422.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 541.91 करोड़ रुपये हो गई।

पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 383.93 करोड़ रुपये के मुकाबले समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 405.29 करोड़ रुपये रहा।

एक बयान में, कंपनी के प्रबंध निदेशक, सुभ्रकांत पांडा ने कहा, ‘‘पहली तिमाही का प्रदर्शन असाधारण रहा है जो स्थिर परिचालन और वैश्विक स्तर पर कीमतों में तेजी से प्रेरित है।’’

भुवनेश्वर (ओडिशा) मुख्यालय वाली आईएमएफए 2.84 लाख टन की वार्षिक क्षमता के साथ मूल्यवर्धित फेरो क्रोम की भारत का अग्रणी पूर्ण एकीकृत उत्पादक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में