लाइव न्यूज़ :

आईएलएंडएफएस ने अब तक 52,200 करोड़ रु के ऋण का समाधान किया: उदय कोटक

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:28 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर आईएल एंड एफएस ने वित्त वर्ष के अंत तक लक्षित 61,000 करोड़ रुपये के ऋण समाधान में से अक्टूबर के अंत तक 52,200 करोड़ रुपये के आंकड़े को हासिल कर लिया है। कंपनी इस साल के दौरान 4,800 करोड़ रुपये के ऋण का और समाधान करेगी।

कंपनी के प्रबंधन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएलएंडएफएस के पास अक्टूबर के अंत तक 16,700 करोड़ रुपये की नकद थे। अक्टूबर में उसके दिवाला होने के तीन साल पूरे हो गए।

कंपनी के चेयरमैन उदय कोटक के मुताबिक, आईएलएंडएफएस ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 14,100 करोड़ रुपये का ऋण चुकाया है और वह मार्च, 2022 तक 61,000 करोड़ रुपये के ऋण चुकाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस वित्त वर्ष में और 4,800 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

कोटक ने कहा कि नए प्रबंधन ने समूह की विभिन्न इकाइयों में अभी तक 52,200 करोड़ रुपये के ऋण का समाधान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस