लाइव न्यूज़ :

भारत में हरित आवास क्षेत्र को प्रोत्साहन को आईएफसी ने एचडीएफसी को 25 करोड़ डॉलर का वित्त दिया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई विश्वबैंक समूह की निजी क्षेत्र की निवेश इकाई अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने देश में निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओ को सस्ता हरित आवास कर्ज उपलब्ध कराने को एचडीएफसी को 25 करोड़ डॉलर (1,875 करोड़ रुपये) का वित्तपोषण दिया है।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस नए निवेश से निम्न और मध्यम आय वर्ग के ग्राहक अपना घर खरीद पाएंगे। उनकी वित्त तक पहुंच बढ़ेगी।

बयान में कहा गया है कि यह पहल ‘सभी के लिए घर’ के सरकार लक्ष्य के अनुरूप है। इस वित्तपोषण से रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी।

बयान में कहा गया है कि इसमें कम से कम 25 प्रतिशत कर्ज हरित सस्ते मकानों के लिए रखा गया है, जिससे भारत में इस बाजार को प्रोत्साहन मिलेगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘हरित आवास को देश में लक्जरी बाजार माना जाता है, लेकिन इसके जलवायु लाभ को देखते हुए आईएफसी इस धारणा को चुनौती देना चाहती है और एचडीएफसी के साथ भागीदारी में सस्ते हरित मकानों के लिए मदद प्रदान करना चाहती है।’’

एचडीएफसी लि. की प्रबंध निदेशक रेणु सूद कर्नाड ने कहा कि इस भागीदारी से हमारी पहुंच और बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम