लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक का दूसरी तिमाही में लाभ 75% बढ़कर 567 करोड़ रु पर

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 75 प्रतिशत बढ़कर 567 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) नियंत्रित बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि (जुलाई-सितंबर) में 324 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 10 प्रतिशत घटकर 5,000.64 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले साल (जुलाई-सितंबर 2020) यह 5,569.35 करोड़ रुपये थी।

निजी क्षेत्र के बैंक ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले की समान तिमाही के 1,695 करोड़ रुपये से नौ प्रतिशत बढ़कर 1,854 करोड़ रुपये हो गयी।

बैंक ने साथ ही कहा कि उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 0.32 प्रतिशत बढ़कर 3.02 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.70 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम