लाइव न्यूज़ :

मैंने कभी वेतन वृद्धि की मांग नहीं की, ऐसा कहना मुझे अटपटा लगता : नूयी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:51 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, आठ अक्टूबर पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूयी ने कहा है कि उन्होंने कभी भी वेतन वृद्धि की मांग नहीं की क्योंकि उन्हें यह “अटपटा” लगा और वह इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकती वह जिसके लिए काम कर रही हैं, उससे कहें कि "मेरा वेतन पर्याप्त नहीं है।"

12 साल तक पेप्सिको का नेतृत्व करने वाली 65 साल की नूयी ने 2018 में पेय और खाद्य पदार्थ कंपनी के सीईओ का पद छोड़ दिया था। उन्होंने 'माई लाइफ इन फुल' नाम से एक संस्करण भी लिखा है।

चेन्नई में जन्मी नूयी ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक की पढ़ायी की और मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका में येल विश्वविद्यालय जाने से पहले भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता में प्रबंधन का अध्ययन किया।

उन्हें दुनियाभर में सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिला नेतृत्वकर्ताओं में से एक माना जाता है।

नूयी ने द न्यूयॉर्क टाइम्स मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में एक सवाल के जवाब में कहा, "मुझे लगता है कि मैं ऐसी ही हूं। मैंने कभी भी वेतन वृद्धि की मांग नहीं की।”

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कभी वेतन वृद्धि की मांग क्यों नहीं की, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। मुझे यह अटपटा लगता है। मैं यह कल्पना नहीं कर सकती कि मैं किसी के लिए काम करूं और कहूं मेरा वेतन पर्याप्त नहीं है। मैं और मेरे पति हर समय इसके बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं, 'यह जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा पैसा है, इसलिए इसे (वेतन वृद्धि को) भूल जाओ।' वह भी ऐसे ही हैं।"

साक्षात्कार में बताया गया कि 2017 में नूयी का वेतन करीब 3.1 करोड़ डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस