लाइव न्यूज़ :

हुंदै की कुल बिक्री नवंबर में दो प्रतिशत घटकर 59,200 इकाई पर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) की कुल बिक्री नवंबर महीने में 2.1 प्रतिशत घटकर 59,200 इकाई रही।

एचएमआईएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 60,500 वाहन बेचे थे।

कंपनी की घरेलू बिक्री इस साल नवंबर में 9.4 प्रतिशत बढ़कर 48,800 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 44,600 इकाई थी।

हालांकि कंपनी का निर्यात 34.6 प्रतिशत घटकर 10,400 वाहन रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 15,400 था।

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री और विपणन सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘हाल में पेश आई-20 ने त्योहरों क दौरान बिक्री को बनाये रखा। यहां तक दिवाली के बाद भी स्थिति अच्छी रही। इससे नवंबर महीने में पिछले साल के इसी महीने के मुकबले घरेलू बिक्री में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं