लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल ने छारा एलएनजी टर्मिनल में भागीदार एसपी पोर्ट्स की हिस्सेदारी 397 करोड़ रुपये में खरीदी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने गुजरात में एलएनजी आयात टर्मिनल का निर्माण कर रही कंपनी में अपनी भागीदार एसपी पोर्ट्स की हिस्सेदारी 397 करोड़ रुपये में खरीद ली है।

एचपीसीएल और एसपी पोर्ट्स प्राइवेट लि. के पास 50 लाख टन सालाना के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात टर्मिनल का निर्माण कर रही कंपनी एचपीसीएल और शापूरजी एनर्जी प्राइवेट लि. (एचएसईपीएल) में 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एचपीसीएल ने कहा कि उसने एसपी पोर्ट्स के साथ 28 मार्च को निजी कंपनी की एचएसईपीएल में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद करार किया है।

सूचना में कहा गया है कि एसएसईपीएल में एसपी पोर्ट्स के 25.70 करोड़ शेयरों का स्थानांतरण 397.06 करोड़ रुपये में एचपीसीएल को किए जाने के साथ ही 30 मार्च को यह सौदा पूरा हो गया है।

एचपीसीएल ने बाद में बयान में कहा कि इस अधिग्रहण के बाद एचएसईपीएल में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 100 प्रतिशत हो गई है और यह उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बन गई है।

एचएसईपीएल गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के छारा में 50 लाख टन सालाना के एलएनजी टर्मिनल का निर्माण कर रही है। इस परियोजना की लागत 4,300 करोड़ रुपये है। परियोजना कैलेंडर साल 2022 के अंत तक पूरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?