लाइव न्यूज़ :

बिना कुछ किए भी आप बन सकते हैं अमीर, आखिर कैसे? जान लीजिए ये टिप्स

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2021 09:26 IST

इक्विटी मार्केट या स्टॉक मार्केट को छोटे टर्म या अवधि के लिए देखें तो ये अस्थिर होते हैं, लेकिन ये भी है कि समय के साथ ये ऊपर की ओर जाएंगे।

Open in App

अमीर बनना किसे अच्छा नहीं लगता है। इस पर भी अगर हम कहें कि बिना कुछ किए भी आप अमीर बन सकते हैं तो शायद आप चौंक जाएं। दरअसल ये कल्पना ही अजीब है कि भला कैसे कोई बिना कुछ किए कुछ सालों में अमीर बन सकता है। वैसे, ऐसा हो सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बिना कुछ किए अमीर कैसे बन सकते हैं?

इक्विटी मार्केट...जी हां ये वह तरीका है जहां आप लंबे समय बाद अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इक्विटी मार्केट या स्टॉक मार्केट को छोटे टर्म या अवधि के लिए देखें तो ये अस्थिर होते हैं, लेकिन ये भी सच है कि समय के साथ ऊपर की ओर जाएंगे। ऐसे में 25 साल तक कुछ न करना आपको काफी अमीर बना सकता है। 

हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आप पहले निवेश करें और नियमित रूप से करें। ये सच है कि लंबे समय तक कुछ नहीं करना आसान नहीं होता है। डेटा भी बताते हैं कि 50% से अधिक एचएनआई (हाई नेट वर्थ वाले व्यक्ति) निवेशक (2 लाख रुपये से ऊपर) दो साल तक भी निवेशि जारी नहीं रखते हैं। सवाल है आखिर क्यों?

निवेश को बनाए रखना आसान नहीं होता

निवेश की यात्रा जाहिर तौर पर आसान नहीं होती है। इसमें उतार-चढ़ाव की बार लोगों को परेशान करता है। बाजार जब ऊपर जाता है, तो निवेशक पैसा बनाते हैं। इंसान के तौर पर जिस चीज को हम पसंद नहीं करते है वह है- पैसा खोना या पैसे का नुकसान होते देखना। 

बाजार में 5-10% की गिरावट को आम तौर पर निवेशक खुद के अनुभव और सलाहकारों की मदद से नियंत्रित तौर पर अपना लेता है। हालांकि, हम सभी को यह भी समझना चाहिए कि बाजारों में हर कुछ वर्षों में 20% से अधिक की गिरावट होती है। इसके लिए भी भावनात्मक तौर पर तैयार रहने की जरूरत होती है।

दूसरे शब्दों में कहें तो मार्केट की गिरावट के समय सबसे ज्यादा धैर्य और दिमाग की स्थिरता की जरूरत होती है। एक सफल निवेशक वही होता है जो ज्यादा अनुशासित हो और कई बार मार्केच के उतार-चढ़ाव के बीच नहीं फंसे। दिल और दिमाग को स्थिर रखे। कुछ मामलों में रोज बाजार की गति देखने की आदत से बचना चाहिए। कहने का ये मतलब है कि आज के दौर में जहां हर जगह सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक सूचना ही सूचना है, ऐसे में इतनी ज्यादा जानकारी दोधारी तलवार भी साबित होती है।

लंबे समय तक के निवेश पर दें ध्यान

लंबी अवधि के लिए निवेश को लेकर गंभीर रहे। इसके लिए समय चाहिए। इसके लिए मजबूत मानसिक कौशल की आवश्यकता होती है। लेकिन सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण ये है कि आप शुरुआत करें।

यही काम ज्यादातर लोगों के लिए सबसे कठिन हिस्सा बना रहता है। खास बात ये भी है कि निवेश जल्दी शुरू करने से आपको फायदा भी बाद में ज्यादा होगा। यही सभी सफल निवेशकों की पहचान है। 

टॅग्स :शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन