लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे बड़ा मोटरसाइकिल प्रतीक चिन्ह बनाया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस अगस्त देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि उसने अपनी प्रसिद्ध मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के जरिये सबसे बड़ा मोटरसाइकिल प्रतीक चिन्ह बनाया है और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा मान्यता भी मिल गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हीरो मोटोकॉर्प की यात्रा के 10 साल पूरे होने पर मोटरसाइकिल से सबसे बड़े प्रतीक चिन्ह का 9 अगस्त, 2021 को अनावरण किया गया।

कंपनी ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह उपलब्धि दर्ज कराने के लिए आंध्र प्रदेश के निर्माण संयंत्र में 1,845 हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलों को एक साथ 'हीरो' प्रतीक चिन्ह बनाने के लिए रखा गया।

इस उपलब्धि पर हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक उत्पाद योजना एवं रणनीति प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से दस करोड़ बिक्री का रिकॉर्ड भी बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं