लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी को जून तिमाही में 3,001 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त आवास ऋण देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) ने सोमवार को कहा कि जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ मामूली रूप से घटकर 3,001 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,051.52 करोड़ रुपये था।

एचडीएफसी ने कहा कि पहली तिमाही में मुनाफे के आंकड़ों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से सीधे नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि समीक्षाधीन तिमाही में निवेश की बिक्री से आय 263 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,241 करोड़ रुपये थी। इसी तरह इस बार लाभांश भी 16 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 298 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में एचडीएफसी का संचयी शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 5,311 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 4,059 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एचडीएफसी ने बताया कि 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 39 प्रतिशत बढ़कर 5,041 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,614 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय 29,959 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,997 करोड़ रुपये हो गई।

कोविड-19 के प्रकोप के बारे में एचडीएफसी ने कहा कि आवास की मांग मजबूत बनी हुई है और जून-जुलाई 2021 के महीनों में व्यापार सामान्य स्थिति में वापस आ गया है।

एचडीएफसी के उपाध्यक्ष और सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर संक्रमण और मृत्यु के लिहाज से पहली लहर के मुकाबले अधिक गंभीर थी, हालांकि कारोबारी गतिविधियों में व्यवधान इस बार कम हुआ।

उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के दौरान अप्रैल और मई में कारोबार प्रभावित हुआ, लेकिन जून में यह सामान्य हो गया और जुलाई काफी अच्छा महीना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?