लाइव न्यूज़ :

भारत में उपभोक्ताओं के लिये सुगम बदलाव को लेकर साझेदार हीरो के साथ काम कर रही हर्ले डेविडसन

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर बाइक बनाने वाली अमेरिकी कंपनी हर्ले डेविडसन ने शनिवार को कहा कि वह भारत में उपभोक्ताओं के लिये सुगम बदलाव सुनिश्चित करने को लेकर अपनी साझेदार कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर काम कर रही है।

हर्ले डेविडसन ने भारतीय बाजार के लिये हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी की पिछले महीने घोषणा की थी।

दोनों कंपनियों ने एक-दूसरे के वितरण नेटवर्क को आपस में जोड़ने का एक करार किया है। इसके तहत हीरो मोटोकॉर्प हर्ले डेविडसन के मोटरसाइकिलों की बिक्री करेगी और बिक्री के बाद की सेवा भी प्रदान करेगी। हीरो मोटोकॉर्प हर्ले डेविडसन के कल-पुर्जों तथा एसेसरीज की बिक्री करेगी।

हर्ले डेविडसन के प्रबंध निदेशक (एशिया के उभरते बाजार तथा भारत) संजीव राजशेखरन ने एक बयान में कहा, ‘‘हम भारत में अपना बिजनेस मॉडल बदल रहे हैं। हम हीरो मोटोकॉर्प के साथ अपनी आगे की यात्रा जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं। हम अपने उपभोक्ताओं के लिये सुगम बदलाव सुनिश्चित करने की दिशा में हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं