लाइव न्यूज़ :

गार्जियंस रियल एस्टेट एडवाइजरी का राजस्व अप्रैल-दिसंबर में दोगुना से होकर 65 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी संपत्ति की खरीद-बिक्री से संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी गार्जियंस रियल एस्टेट एडवाइजरी ने शनिवार को कहा कि इस वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में उसका राजस्व दोगुना से अधिक होकर 65.35 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई बाजार में स्टाम्प शुल्क की दरें कम करने से उसे फायदा हुआ है।

कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 26.57 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।

मुंबई स्थित कंपनी को 2020-21 में राजस्व लगभग 115 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वित्त वर्ष में यह 40 करोड़ रुपये था।

गार्जियंस रियल एस्टेट ने बयान में कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के दौरान सालाना आधार पर 146 प्रतिशत की उच्चतम सालाना वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान कंपनी का राजस्व 65.35 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने 2020-21 के पहले नौ महीनों के दौरान 3,687 करोड़ रुपये के मूल्य के 2,113 घरों और 117 कार्यालयों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस