लाइव न्यूज़ :

Green Credit Program: केंद्र सरकार ‘हरित क्रेडिट कार्यक्रम क्रियान्वयन नियम 2023’ का मसौदा लेकर आई, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2023 14:37 IST

Green Credit Program: पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, ‘हरित क्रेडिट कार्यक्रम’ निजी क्षेत्र के उद्योगों और कंपनियों के साथ-साथ अन्य संस्थानों को अन्य कानूनी ढांचे से उत्पन्न अपने मौजूदा दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो कि हरित क्रेडिट उत्पादन के लिए प्रासंगिक गतिविधियों के साथ जुड़ने में सक्षम हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘हरित क्रेडिट कार्यक्रम क्रियान्वयन नियम 2023’ का मसौदा लेकर आई है।हरित क्रेडिट के रूप में प्रोत्साहन प्रदान कर बाजार आधारित तंत्र बनाना है।कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

Green Credit Program: सरकार विभिन्न हितधारकों के स्वैच्छिक पर्यावरणीय कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हरित क्रेडिट कार्यक्रम क्रियान्वयन नियम 2023’ का मसौदा लेकर आई है।

पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, ‘हरित क्रेडिट कार्यक्रम’ निजी क्षेत्र के उद्योगों और कंपनियों के साथ-साथ अन्य संस्थानों को अन्य कानूनी ढांचे से उत्पन्न अपने मौजूदा दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो कि हरित क्रेडिट उत्पादन के लिए प्रासंगिक गतिविधियों के साथ जुड़ने में सक्षम हैं।

‘हरित क्रेडिट कार्यक्रम’ का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों, किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों, वानिकी उद्यमों, टिकाऊ कृषि उद्यमों, शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों, निजी क्षेत्रों, उद्योगों को पर्यावरण अनुकूल कार्यों के लिए हरित क्रेडिट के रूप में प्रोत्साहन प्रदान कर बाजार आधारित तंत्र बनाना है।

कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक कार्यों के इर्द-गिर्द एक जन आंदोलन शुरू करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए लोगों और संस्थानों के माध्यम से ‘‘मिशन लाइफ’’ के दृष्टिकोण को साकार करने की भी परिकल्पना की गई है। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

प्रारंभिक (चरण) में क्षेत्रों से दो से तीन गतिविधियों पर विचार किया जाएगा...कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने और संचालित करने के लिए बाद के चरण में अधिक गतिविधियां जोड़ी जाएंगी।’’ अधिसूचना में कहा गया है कि ‘हरित क्रेडिट’ कई क्षेत्रों और संस्थानों से उत्पन्न होंगे।

जिनमें छोटे पैमाने के उद्यम, किसान उत्पादक संगठन, सहकारी समितियां, वानिकी उद्यम और टिकाऊ कृषि उद्यम से लेकर शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकाय शामिल हैं। शुरुआत में हरित क्रेडिट चयनित गतिविधियों में लगे व्यक्तियों और संस्थाओं को उपलब्ध कराया जाएगा जो पर्यावरणीय हस्तक्षेप करते हैं। ये हरित क्रेडिट घरेलू बाजार मंच पर व्यापार के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

टॅग्स :भारत सरकारहरित ऊर्जाGreen Tribunal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?