लाइव न्यूज़ :

सरकार ने विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 64,000 करोड़ रुपये के धान खरीदे

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 326 लाख टन धान की खरीद की है। एमएसपी पर यह खरीद लगभग 64,000 करोड़ रुपये की है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में किसानों से एमएसपी पर धान खरीद सुचारू रूप से चल रही है, जैसा कि पिछले वर्षों में किया गया था।’’

खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर से सितंबर महीने तक चलता है।

आठ दिसंबर तक, चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 326 लाख टन धान की खरीद की गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘अब तक 63,897.73 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ लगभग 25.94 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम