लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार, नाबार्ड के समर्थन से दूध पाऊडर फैक्टरी स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर केरल सरकार नाबार्ड के सहयोग से खुद का मिल्क पाउडर कारखाना स्थापित करेगी। कोविड-19 महामारी के फैलने के बाद दूध की खपत में गिरावट की वजह से प्रदेश के डेयरी क्षेत्र गंभीर संकट में है।

राज्य के वन और डेयरी विकास मंत्री के राजू ने प्रस्तावित कारखाने की स्थापना के विवरण पर चर्चा के लिए बुलाई गई एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंगलवार को यहां कहा कि नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से दूध पाऊडर संयंत्र लगाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है।

नाबार्ड के अवसंरचना निवेश कोष का इस्तेमाल करते हुए 53.93 करोड़ रुपये की इस परियोजना को उत्तरी मलप्पुरम जिले में स्थापित किया जाएगा।यह संयंत्र वहां केरल सहकारी दूध विपणन महासंघ (केसीएमएमएफ) के परिसर में स्थापित करने की योजना है।

यहां डेयरी विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार, जब केरल दूध उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है, ऐसे में एक दूध पाउडर उत्पादन कारखाना दक्षिणी राज्य में होना आवश्यक है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम