लाइव न्यूज़ :

कोकिंग कोयले की कीमत को आयातित कोयले से जोड़ने पर विचार कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोकिंग कोयले की आपूर्ति बढ़ाने और इसे सस्ती दर पर उपलब्ध कराने के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की कीमत को आयातित सूखे ईंधन से जोड़ने जैसे उपायों पर विचार किया जा रहा है।

यह घटनाक्रम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि एक अंतर मंत्रालयी समिति ने गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए घरेलू कोकिंग कोयले के लिए एक आयात आधारित मूल्य निर्धारण तंत्र तैयार करने का सुझाव दिया है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘देश में कोकिंग कोयला की आपूर्ति बढ़ाने और इसकी कीमतों में कमी के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ राख के प्रतिशत को कम करने और कोकिंग कोयले की कीमत को आयातित कोयले से जोड़ने के उपायों पर विचार किया जा रहा है।’’

अतिरिक्त कोयला सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादन के लिए अतिरिक्त कोकिंग कोयला ब्लॉकों की पहचान और सीबीएम कोकिंग कोयला ब्लॉकों की नीलामी का भी सुझाव दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोकिंग कोयले के उत्पादन को बढ़ाने की रणनीति बनाने के लिए उद्योग हितधारकों समेत अंतर मंत्रालयी समिति ने अपने सुझाव भेज दिए हैं।

इसी के आधार पर कोयला मंत्रालय ने घरेलू कोकिंग कोयले के उत्पादन और उपयोग को बढ़ाने को लेकर रूपरेखा तैयार करने के लिए मिशन कोकिंग कोयला की शुरुआत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम