लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एलआईसी के चैयरमैन को नौ महीने का सेवा विस्तार दिया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चैयरमैन एम आर कुमार को अगले साल मार्च तक नौ महीने का सेवा विस्तार दिया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान एलआईसी के प्रस्तावित प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को ध्यान में रखते हुये यह कदम उठाया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021 के अपने बजट भाषण में कहा था कि 1.75 लाख करोड़ रुपए के विनिवेश लक्ष्य के तहत 2021-22 में एलआईसी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने 30 जून, 2021 से 13 मार्च, 2022 तक के लिए कुमार का कार्यकाल बढ़ाने के वित्तीय सेवा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

सूत्रों ने बताया कि जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 के तहत नियमों में संशोधन किया गया है ताकि आईपीओ को लेकर जारी तैयारी को देखते हुए 60 साल के बाद भी सेवा विस्तार दिया

जा सके।

कुमार 60 साल के होने के साथ ही इस महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे।

सरकार की एलआईसी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूचीबद्ध होने पर वह 8-10 लाख करोड़ के अनुमानित बाजार पूंजीकरण के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है।

इस बीच सरकार ने एलआईसी की प्राधिकृत पूंजी को सूचीबद्धता की सुविधा के लिहाज से 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

देश की इस सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी का संपत्ति आधार 31,96,214.81 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव