लाइव न्यूज़ :

सरकार ने केनरा, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशकों का कार्यकाल दो साल बढ़ाया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:02 IST

Open in App

सरकार ने केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के दो कार्यपालक निदेशकों का कार्यकाल दो साल के लिये बढ़ा दिया। सार्वजनिक क्षेत्र के दोनों बैंकों ने सोमवार को यह कहा। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि केंद्र सरकार ने कार्यपालक निदेशक ए.मणिमेखलाई का कार्यकाल मौजूदा कार्यकाल के बाद दो साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिये बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 फरवरी 2022 को समाप्त होगा। बैंक ऑफ इंडिया ने अलग से शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कार्यपालक निदेशक पी आर राजगोपाल का कार्यकाल मौजूदा कार्यकाल के बाद अगले दो साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाया गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 28 फरवरी, 2022 को समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Strike Today: आज देशव्यापी बैंक हड़ताल, जानिए आपके शहर में कौन से बैंक खुलें, कौन से बंद? पूरी लिस्ट यहां

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

कारोबारBank Holidays in September 2025: सितंबर में त्योहारों का सीजन, आधे महीने बंद रहेंगे बैंक; चेक करें डेट वाइज छुट्टियां

कारोबारआरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

कारोबारमहिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराएं बैंक, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?