लाइव न्यूज़ :

सरकार ने मौजूदा विदेश व्यापार नीति को अगले साल मार्च तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर सरकार ने मंगलवार को मौजूदा विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) को अगले साल 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले पांच साल की मार्च 2020 तक लागू 2015-20 की विदेश व्यापार नीति को कोविड-19 संकट की वजह से पहले मार्च 2021 तक फिर 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था। अब सरकार ने इसे छह महीने और बढ़ाने की घोषणा की है।

विदेश व्यापार नीति आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन और रोजगार सृजन के लिए निर्यात बढ़ाने के लिए दिशानिर्देश प्रदान करती है।

सरकार शुल्क मुक्त आयात अधिकरण (डीएफआई) और निर्यात संवर्द्धन के लिये पूंजीगत वस्तुओं (ईपीसीजी) के जरिये प्रोत्साहन प्रदान करती है।

अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा एफटीपी (2015-20) 30 सितंबर, 2021 तक वैध थी। अब इसे 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

इससे पहले सरकार ने 31 मार्च, 2020 को समाप्त होने वाली एफटीपी को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाया था।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर की अवधि में निर्यात 185 अरब डॉलर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में