लाइव न्यूज़ :

सरकार ने विकिपीडिया को भारत के गलत नक्शे को दिखाने वाला लिंक हटाने का निर्देश दिया: सूत्र

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सरकार ने विकिपीडिया से अपने मंच से उस लिंक को हटाने को कहा है जिसमें जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा दिखाया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69ए के तहत विकिपीडिया को लिंक हटाने का निर्देश दिया है।

इस मामले को एक टि्वटर उपयोगकर्ता द्वारा सामने लाया गया। उसने कहा कि विकिपीडिया के भारत-भूटान संबंधों से जुड़े पृष्ठ में गलत तरीके से जम्मू कश्मीर के नक्शे को दिखाया गया है और सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सूत्रों ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए मंत्रालय ने 27 नवंबर, 2020 को आदेश जारी कर विकिपीडिया को नक्शे को हटाने को कहा क्योंकि यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है।

उसने कहा कि सरकार नक्शे में बदलाव नहीं होने की स्थिति में कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। कार्रवाई के तहत पूरे मंच तक पहुंच को ‘ब्लॉक’ करना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?