लाइव न्यूज़ :

मौजूदा विदेश व्यापार नीति को विस्तार दे सकती है सरकार

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च सरकार मौजूदा विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) को कुछ महीने के लिए आगे बढ़ा सकती है। यह विदेश व्यापार नीति एक अप्रैल को समाप्त हो रही है।

एफटीपी आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के लिए निर्यात बढ़ाने पर दिशानिर्देश प्रदान करती है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के बीच सरकार ने 31 मार्च, 2020 को विदेश व्यापार नीति 2015-20 को एक साल के लिए 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि नयी नीति को लेकर अंशधारकों के साथ विचार-विमर्श चल रहा है और मौजूदा नीति को कुछ महीने के लिए विस्तार दिया जा सकता है।

इस नीति मे सरकार वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के लिए समर्थन उपायों की घोषणा करती है।

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह अप्रैल-फरवरी में देश का निर्यात 12.23 प्रतिशत घटकर 256 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान आयात भी 23.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 340.8 अरब डॉलर पर आ गया। इस तरह व्यापार घाटा 84.62 अरब डॉलर रहा।

निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि मौजूदा स्थिति में एफटीपी को कुछ महीने के लिए बढ़ाना उचित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं