लाइव न्यूज़ :

गूगल पे ने एसबीआई, दूसरे बैंकों के कार्ड के टोकन के तौर पर इस्तेमाल की सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून गूगल पे ने बुधवार को कहा कि उसने अपने बैंक भागीदारों के नेटवर्क का विस्तार करते हुए गूगल पे ऐप्लिकेशन पर कार्ड को टोकन के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा शुरू की है और इसके लिए वह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक और एचएसबीसी इंडिया सहित कई बैंकों के साथ सहयोग कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई कार्ड्स और एक्सिस बैंक के साथ कार्ड के टोकन के तौर पर इस्तेमाल की सेवा शुरू करने के बाद गूगल पे ने अब एसबीआई, इंडसइंड बैंक एवं फेडरल बैंक के डेबिट कार्ड और इंडसइंड बैंक तथा एचएसबीसी इंडिया के क्रेडिट कार्ड को अपनी सेवा सूची में शामिल कर लिया है।"

कार्ड के टोकन के तौर पर इस्तेमाल की सुविधा वह सुविधा है जो उपयोगकर्ताओं को अपने क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड का ब्यौरा सीधे साझा किए बिना अपने फोन से लगे एक सुरक्षित डिजिटल टोकन के जरिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने में सक्षम बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम