लाइव न्यूज़ :

सोने में 169 रुपये की तेजी, चांदी 396 रुपये मजबूत

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई वैश्विक बाजार में तेजी के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 169 रुपये की तेजी के साथ 46,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने का पिछला बंद भाव 46,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी 396 रुपये की तेजी के साथ 66,080 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 65,684 रुपये था।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव चार पैसे की गिरावट के साथ 74.44 रुपये प्रति डॉलर रह गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.32 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी बिल पर निवेश प्रतिफल गिरने और डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने से सोने को समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?