लाइव न्यूज़ :

गोदावरी ई-मोबिलिटी रायपुर में ईवी संयंत्र लगाने के लिए 150 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर छत्तीसगढ़ स्थित हीरा समूह की इकाई गोदावरी ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 2023 तक 150 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंपनी साथ ही दक्षिण और पश्चिम भारत के बाजारों में अपनी पहुंच को बढ़ाने के साथ नए उत्पादों को उतारने की भी तैयारी कर रही है।

कंपनी वर्तमान में पूर्वी और उत्तर भारत के छह राज्यों में इब्लू ब्रांड के तहत बिजली से चलने वाले (इलेक्ट्रिक) तिपहिया वाहनों को लीज पर देने का कारोबार करती है।

गोदावरी ई-मोबिलिटी अगले साल जनवरी तक इसी ब्रांड के तहत कंपनी द्वारा निर्मित तेज-गति वाले इलेक्ट्रिक-ऑटोरिक्शा और साइकिल पेश करने की योजना भी बना रही है।

गोदावरी ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सिद्धार्थ अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम छत्तीसगढ़ के रायपुर में जनवरी, 2021 से एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। इस संयंत्र में हम बिजली से चलने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्माण की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह कदम मौजूदा इलेक्ट्रिक-तिपहिया वाहनों को पट्टे पर देने के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए है, जिसे कंपनी वर्तमान में किसी तीसरे पक्ष से प्राप्त कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम