लाइव न्यूज़ :

रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में 92.37 प्रतिशत बढ़कर 20,851 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई 14 जुलाई रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात जून महीने में 92.37 प्रतिशत बढ़कर 20,851.28 करोड़ रुपये हो गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जीजेईपीसी के अनुसार पिछले वर्ष की इसी अवधि में रत्न और आभूषणों का निर्यात 10,838.93 करोड़ रुपये था।

इसी तरह जून में तराशे और पालिश हीरों (सीपीडी) का निर्यात 113.25 प्रतिशत बढ़कर 14,512.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल इसी महीने में यह 6,805.25 करोड़ रुपये था।

जीजेईपीसी ने बताया कि जून में सोने के आभूषणों का निर्यात 398.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,185.10 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 839.21 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 254.75 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 67,265.66 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 18,961.63 करोड़ रुपये पर था।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘निर्यात में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अमेरिका के प्रमुख निर्यात बाजार में आयात मांग और वर्चुअल क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (वीबीएसएम) के दौरान कई भारतीय प्रदर्शकों द्वारा प्राप्त ऑर्डर की पूर्ति हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम