लाइव न्यूज़ :

कंटिनम ग्रीन एनर्जी के लिए 148.5 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा संयंत्र लगाएगी जीई रीन्यूएबल

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून जीई रीन्यूएबल एनर्जी ने बुधवार को कहा कि कंटिनम ग्रीन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने उसे गुजरात के भुज में पवन चक्की परियोजना क्षेत्र में 148.5 मेगावाट क्षमता का पवन उर्जा संयंत्र लगाने के लिए चुना है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंटिनम ग्रीन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (कंटिनम ग्रीन एनर्जी) ने 148.5 मेगावाट क्षमता का संयंत्र गुजरात के मोर्जर, भुज पवन चक्की परियोजना स्थल में लगाने के लिये उसे चुना है। इसके तहत वह 2.7-132 ऑनशोर विंड टर्बाइन के 55 सेट की आपूर्ति, स्थापना करने के साथ उसे चालू करेगी।

बयान के मुताबिक कंटिनम ग्रीन एनर्जी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिये छठे दौर की नीलामी में यह परियोजना हासिल की।

परियोजना के जरिए देश के 1,25,000 घरों में बिजली पहुंचाने के लिए पर्याप्त हरित ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस