लाइव न्यूज़ :

Gautam Adani's salary: अदाणी को 9.26 करोड़ रुपये का वेतन, कई बिजनेस टाइकून से पीछे, मुकेश अंबानी, सुनील मित्तल, राजीव बजाज, पवन मुंजाल और सलिल पारेख से काफी कम..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2024 20:43 IST

Gautam Adani's salary: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 2023-24 में वेतन के रूप में 2.19 करोड़ रुपये और लाभ और अन्य भत्तों के रूप में 27 लाख रुपये प्राप्त हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे वेतन इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। अदाणी को अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) से 6.8 करोड़ रुपये का वेतन मिला।अदाणी का वेतन भारत के लगभग सभी बड़े परिवार के स्वामित्व वाले समूहों के प्रमुखों से कम है।

Gautam Adani's salary: भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी को 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल 9.26 करोड़ रुपये का वेतन (पारिश्रमिक) मिला है, जो उद्योग के उनके अन्य समकक्षों की तुलना में काफी कम है। अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट से पता चलता है कि बंदरगाह-से-ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत समूह की 10 में से केवल दो फर्मों से अदाणी (61) ने वेतन लिया। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 2023-24 में उन्हें वेतन के रूप में 2.19 करोड़ रुपये और लाभ और अन्य भत्तों के रूप में 27 लाख रुपये प्राप्त हुए।

एईएल की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2.46 करोड़ रुपये का उनका कुल वेतन इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा अदाणी को अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) से 6.8 करोड़ रुपये का वेतन मिला। अदाणी का वेतन भारत के लगभग सभी बड़े परिवार के स्वामित्व वाले समूहों के प्रमुखों से कम है।

देश के सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी कोविड-19 के बाद से कोई वेतन नहीं ले रहे हैं। इससे पहले उनका वेतन सालाना 15 करोड़ रुपये तक सीमित था। अदाणी का वेतन दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील भारती मित्तल (2022-23 में 16.7 करोड़ रुपये), राजीव बजाज (53.7 करोड़ रुपये), पवन मुंजाल (80 करोड़ रुपये), एलएंडटी के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन और इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलिल एस पारेख से काफी कम है। ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स’ के अनुसार, अदाणी की कुल संपत्ति 106 अरब अमेरिकी डॉलर है।

वह एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए अंबानी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। वह 2022 में सबसे अमीर एशियाई बन गए थे लेकिन अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद पिछले साल उनके समूह की कंपनियों के शेयरों का मूल्य 150 अरब डॉलर तक घट गया था। इस साल वह दो बार अंबानी से आगे निकले। हालांकि, अब वह फिर दूसरे स्थान पर हैं।

दुनिया के अमीरों की सूची में अंबानी 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं। वहीं अदाणी इस सूची में 14वें स्थान पर है।। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी के छोटे भाई राजेश को एईएल से लाभ पर कमीशन के रूप में 4.71 करोड़ रुपये सहित 8.37 करोड़ रुपये का वेतन मिला। वहीं उनके भतीजे प्रणव अदाणी को 4.5 करोड़ रुपये कमीशन सहित कुल 6.46 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला।

टॅग्स :गौतम अडानीमुकेश अंबानीसुनील भारती मित्तल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?