लाइव न्यूज़ :

गडकरी की तेलगाना को 13,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को तेलंगाना को कुल 13,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 765.66 किलोमीटर है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना में 14 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की वर्चुअल माध्यम से नींव रखी और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में 13,169 करोड़ रुपये लागत की 765.66 किलोमीटर लंबी सड़कें शामिल हैं।’’

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और वी. के. सिंह भी मौजूद रहे। तेलंगाना के सड़क एवं निर्माण, विधायी मामलों और आवास मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी ने भी इसमें शिकरत की। साथ में तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोचराम श्रीनिवास रेड्डी, अन्य सांसद, विधायक और केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर गडकरी ने कहा कि पिछले छह साल में तेलंगाना के लिए 1,918 किलोमीटर लंबी 59 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी। इनकी कुल अनुमानित लागत 17,617 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग सभी 33 जिले राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हैं। एकमात्र बचे पेड्डापल्ली जिले को भी राष्ट्रीय राजमार्ग से जल्द संपर्क हासिल हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि पिछले छह साल में राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में 55.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। इस दौरान करीब 1,400 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि 2014-15 से अब तक 4,793 करोड़ रुपये की लागत से जहां 841 किलोमीटर लंबी सड़कों का विकास पूरा हो चुका है। वहीं 13,012 करोड़ रुपये की लागत से 809 किलोमीटर लंबी सड़कों पर काम जारी है।

गडकरी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राज्य के लिए 8,957 करोड़ रुपये की 328 किलोमीटर की 13 बड़ी सड़क परियोजनाएं मंजूर की गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस