लाइव न्यूज़ :

फ्यूचर कंज्यूमर के चौथी तिमाही का घाटा 155.12 करोड़ रुपये, राजस्व में 59 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) ने शनिवार को बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध घाटा कम होकर 155.12 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 175.46 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा था।

एफसीएल, फ्यूचर ग्रुप की कंपनी है और रोजमर्रा के सामानों का खुदरा कारोबार करती है। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि फसीएल के परिचालन से होने वाली आय, जनवरी-मार्च 2021 के दौरान 59.2 प्रतिशत घटकर 386.26 करोड़ रुपये रह गयी, जो जनवरी-मार्च 2020 में 947.07 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में 52.5 प्रतिशत घटकर 500.06 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की अंतिम तिमाही में 1,051.87 करोड़ रुपये था।

31 मार्च, 2021 को समाप्त पूरे वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 483.30 करोड़ रुपये का एकीकृतत शुद्ध घाटा दर्ज किया। इससे पिछले वर्ष में 216.50 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था।

वित्तवर्ष 2020-21 में परिचालन से होने वाली आय 1,184.51 करोड़ रुपये थी, जो वित्तवर्ष 2019-20 में 4,040.33 करोड़ रुपये की तुलना में 70.7 प्रतिशत कम है।

कंपनी के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण परिचालन और बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस