लाइव न्यूज़ :

फ्यूचर- रिलायंस सौदे में उच्च न्यायालय के आदेश को रोकने के लिये अमेजन उच्चतम न्यायालय पहुंची

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल फ्यूचर- रिलायंस सौदे में दिल्ली उच्च न्यायालय की खंड पीठ के आदेश को चुनौती देने के लिये अमेजन ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। डिवीजन बेंच ने किशोर बियाणी के नेतृत्व वाले फ्यूचर समूह के रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हुये 24,713 करोड़ रुपये के सौदे में आगे कदम बढ़ाने पर लगाई गई रोक को समाप्त कर दिया था।

अमेजन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 22 मार्च के आदेश को स्थगित करने के लिये उच्चतम नयायालय में याचिका दायर की हे। अमेजन ने पीठ के इस आदेश को ‘‘अवैध’’, ‘‘बिना सोचे समझे’’, ‘‘अन्यायपूर्ण और अनुचित’’ बताया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने 22 मार्च के अपने आदेश में फ्यूचर समूह को रिलायंस के साथ सौदे में आगे बढ़ाने पर एकल न्यायधीश द्वारा लगाई गई रोक के आदेश से राहत दे दी थी। एकल न्यायधीश की पीठ ने 18 मार्च को इस सौदे में आगे कदम बढ़ाने पर रोक लगाई थी।

अमेजन ने अब मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और शीर्ष अदालत से सौदे से जुड़ी उसकी पहले की याचिका में अंतिम निर्णय आने तक कोई भी कदम बढ़ाने पर रोक लगने का आग्रह किया है।

अमेजन की इस याचिका की प्रति को पीटीआई- भाषा ने देखा है। इसमें अमेजन ने शीर्ष अदालत से यह भी आग्रह किया है कि वह मौजूदा मामले में तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुये जो भी उचित समझे इस तरह का कोई अन्य आदेश भी पारित कर सकती है।

इस संबंध में ई- मेल पर भेजे गये सवालों पर अमेजन और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड ने कोई जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?