लाइव न्यूज़ :

फ्रेंकलिन टेम्पलटोन एएमसी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना, विवेक कुडवा पर एक साल के लिये रोक

By भाषा | Updated: June 7, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून पूंजी बाजार नियामक सेबी ने फ्रेंकलिन टेम्पलटोन एएमसी पर सोमवार को नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया और उस पर बाजार में कोई भी नई रिणपत्र योजना लाने से दो साल के लिये रोक लगा दी। यह जुर्माना उसकी 2020 की छह रिणपत्र योजनाओं को बंद करने से जुड़ा है।

सेबी ने अपने 100 पन्ने के आदेश में कंपनी से ब्याज सहित निवेश प्रबंधन और सलाहकार फीस के 512 करोड़ रुपये भी लौटाने को कहा है। उसके मुताबिक कंपनी ने यह राशि उसकी छह रिण योजनाओं के तहत जुटाई गई थी।

एक अलग आदेश में नियामक ने फ्रेंकलिन टेम्पलटोन के एशिया प्रशांत (एपीएसी) के पूर्व प्रमुख विवेक कुडवा और उनकी पत्नी रुपा को पूंजी बाजार में जाने से एक साल के लिये रोक लगा दी। उन पर भेदिया सूचना के तहत फ्रेंकलिन टेम्पलटोन म्यूचुअल फंड योजना के यूनिटों को भुनाने का आरोप है। यह सूचना सार्वजनिक नहीं हुई थी।

नियामक ने कुडवा पति- पत्नी पर कुल मिलाकर सात करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनसे फ्रेंकलिन टेम्पलटोन म्युचुअल फंड योजना के भुनाये गये 22.64 करोड़ रुपये 45 दिन के भीतर एक अलग खाते में हस्तांतरित करने को भी कहा गया है।

सेबी ने पाया कि इन दोनों ने मिलकर भेदिया सूचना रखते हुये 30.70 करोड़ रुपये के यूनिटों का विमोचन किया। सेबी ने इसके साथ ही फ्रेंकलिन टेम्पलटोन एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य अनुपालन अधिकारी और निदेशकों के खिलाफ भी न्यायिक प्रक्रिया शुरू की है।

सेबी ने पाया की फ्रंकलिन टेम्पलटोन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्रा. लिमिटेड ने योजनाओं को लेकर गंभीर खामियां..उल्लंघन किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव