लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने नवंबर में अब तक भारतीय बाजारों में 5,319 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: November 28, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर में अब तक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 5,319 करोड़ रुपये डाले हैं। पिछले एक पखवाड़े के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में जारी ‘करेक्शन’ के बीच एफपीआई ने अपना निवेश बढ़ाया है।

अक्टूबर में एफपीआई ने 12,437 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 26 नवंबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 1,400 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार में 3,919 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह उनका कुल शुद्ध निवेश 5,319 करोड़ रुपये रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘चूंकि एफपीआई के पास बड़ी मात्रा में बैंकों के शेयर हैं, ऐसे में उन्होंने इस खंड में जमकर बिकवाली की। सतत बिकवाली से मूल्यांकन की दृष्टि से बैंकों के शेयर निवेश का आकर्षक विकल्प बन चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को बाजारों में आई गिरावट की मुख्य वजह कोरोना वायरस का नया ‘स्ट्रेन’ है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हालिया गिरावट के बावजूद बाजार अभी ऊंचे स्तर पर है। ऐसे में एफपीआई संभवत: मुनाफा काट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव