लाइव न्यूज़ :

पूर्व परिवहन सचिव संजीवी सुंदर का कोरोना से निधन

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैली पूर्व परिवहन सचिव संजीवी सुंदर का कोविड- 19 के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सुंदर 1963 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे। वह भूतल परिवहन मंत्रालय में सचिव के पद से 1997 में सेवानिवृत हुये। अपने 34 साल के कार्यकाल में उन्होंने गुजरात के जिलों और राज्य के विभिन्न विभागों में काम किया।

उनकी बेटी नंदिनी सुदर ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पिता, संजीवी सुंदर का अभी अभी निधन हो गया। उन्हें कोविड हो गया था। उनके मित्रों और साथियों को यह जानकारी दी जाती है।’’

सुंदर, 82 वर्ष, के परिवार में उनकी पत्नी पुष्पा और बेटियां अपर्णा और नंदिनी है।

सरकारी नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद सुदर दि एनर्जी एण्ड रिसोर्सिज इंस्टीट्यूट (टेरी) में विशिष्ट शोधार्थी और टेरी यूनिवसिर्टी से मानद प्रोफेसर के रूप में जुड़े रहे।

केन्द्र सरकार में उन्होंने उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में निदेशक और वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामले विभाग में संयुक्त-सचिव के तौर पर काम किया। वित्त मंत्रालय में रहते हुये उनहोंने भारतीय कंपनियों के लिये विदेशी वाणिज्यिक उधार की शुरुआत की। उसके बाद आठ साल तक वह लंदन में राष्ट्रकुल कोष की सलाहकार इकाई से जुड़े रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम