लाइव न्यूज़ :

बाजारों में दिखी त्यौहारों की उमंग, खरीदारी में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे उपभोक्ता: डेलायट सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर डेलॉयट के एक सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय उपभोक्ता त्योहारी मौसम के रंग में रंगता दिखाई दिया है। उपभोक्ता खरीद के लिए अब बाहर निकल रहे हैं। डेलॉयट द्वारा 18 देशों में वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं के रुख को लेकर 90 दिन का विश्लेषण किया गया है।

डेलॉयट ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं में त्योहारी मौसम के दौरान खरीदारी को लेकर अधिक ललक दिखाई दे रही है। उपभोक्ताओं में बेचैनी से संबंधित सूचकांक घटकर 31 प्रतिशत पर आ गया है। यह जुलाई की तुलना में 17 प्रतिशत नीचे है। यानी इससे तात्पर्य उपभोक्ता अब घर से बाहर निकलने को लेकर अधिक विश्वास से भरा है।

सर्वे कहता है कि यह त्योहारी मौसम के दौरान कई मानकों पर खर्च में सुधार की स्थिति को दर्शाता है। सर्वे कहता है कि बेचैनी कम होने के बाद अब भारतीय उपभोक्ता सुविधाओं पर (73 प्रतिशत) अधिक खर्च करने को तैयार हैं। 55 प्रतिशत उपभोक्ता बेहतर डील और मोलभाव का इंतजार कर रहे हैं। 58 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ताओं ने कहा कि वे स्टोर जाने को तैयार हैं। 47 प्रतिशत रेस्तरां जाने को तैयार हैं।

वहीं 52 प्रतिशत उपभोक्ता सेवाप्रदाताओं के पास जाने के लिए तैयार हैं। 79 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ताओं ने कहा कि वे अपने मौजूदा वाहन को ही अधिक समय तक अपने पास रखना चाहेंगे।

सर्वे में कहा गया है कि अब भारतीय उपभोक्ता अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कम चिंतित हैं। वे भुगतान कर रहे हैं और बड़ा सामान खरीद रहे हैं। महामारी और लॉकडाउन के दौरान भारतीय उपभोक्ता खुद के लिए तथा परिवार के लिए अधिक चिंतित थे। सर्वे में कहा गया है कि त्योहारी सीजन के साथ ही अब लोग स्टोरों पर जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस