लाइव न्यूज़ :

फेरारी के सीईओ ने इस्तीफा दिया, नियुक्ति के दो साल बाद दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 21:14 IST

Open in App

रोम, 11 दिसंबर (एपी) लक्जरी स्पोट्र्स कार निर्माता फेरारी ने कहा है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी लुईस केमिलेरी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है।

फेरारी ने बृहस्पतिवार देर शाम जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि उनके स्थान पर नई नियुक्ति होने तक कंपनी के चेयरमैन जॉन एलकान्न सीईओ का कामकाज देखेंगे।

केमिलेरी ने 2018 में कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला था। उन्होंने कंपनी के लंबे समय तक सीईओ रहे सेरजिओ मारसिओने का स्थान लिया। केमिलेरी फेरारी के सीईओ पद से इस्तीफा देने के साथ ही फिलिप मोरिस इंटरनेशनल के चेयरमैन पद से भी हट रहे हैं। यह कंपनी फेरारी की मुख्य प्रयोजक कंपनी है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि केमिलेरी को कोरोना संक्रमण हो गया जिसकी वजह से वह अस्पताल में भर्ती रहे और उसके बाद घर पर रह रहे हैं। हालांकि, इस व्यक्ति ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है, उन्हें यह ब्यौरा देने के लिये प्राधिकृत नहीं किया गया है।

आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि उनकी सेवानिवृत का कारण स्वास्थ्य संबंधी नहीं बल्कि व्यक्तिगत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस