लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने स्पूर्ति प्रिया को भारत के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की वेबसाइट के मुताबिक उसने पूर्ति प्रिया को भारत के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।

यह कदम हाल ही में लागू हुए नए आईटी नियमों की पृष्ठभूमि में आया है। इन नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता वाले सोशल मीडिया मध्यस्थों के लिए एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त करना जरूरी है। इस पद पर नियुक्त व्यक्तियों को भारत में ही रहना अनिवार्य होगा।

फेसबुक की वेबसाइट के अनुसार उपयोगकर्ता एक ई-मेल आईडी के जरिए स्पूर्ति प्रिया से संपर्क कर सकते हैं, जो शिकायत अधिकारी हैं।

वेबसाइट के मुताबिक इसके अलावा भारत में उपयोगकर्ता नई दिल्ली स्थित एक पते पर डाक के माध्यम से भी फेसबुक से संपर्क कर सकते हैं।

इस बारे में फेसबुक को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।

गूगल और व्हाट्सऐप जैसी डिजिटल कंपनियों ने भी नए सोशल मीडिया नियमों के अनुसार शिकायत अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है।

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर परेश बी लाल को भारत के लिए अपना शिकायत अधिकारी नामित किया था।

पिछले हफ्ते फेसबुक ने अपनी सामग्री मॉडरेशन नीतियों में बड़े बदलावों की घोषणा की थी, जो सरकारों के साथ उसके टकराव को बढ़ा सकते हैं।

फेसबुक ने चार जून को कहा था कि जब वह समाचार के लिहाज से किसी सामग्री का आकलन करता है, तो वह राजनेताओं द्वारा पोस्ट की गई सामग्री को किसी और द्वारा पोस्ट की गई सामग्री से अलग नहीं मानेगा।

सोशल मीडिया मंचों के बढ़ते प्रभाव और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर इसके संभावित प्रभाव के बारे में पूरी दुनिया में चिंताएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में