लाइव न्यूज़ :

ईवाई इंडिया ने स्पॉटमेन्टर टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर ईवाई इंडिया ने कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित दक्षता वृद्धि एवं पुनर्दक्षता मंच स्पॉटमेन्टर टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के लिए कितनी धनरारशि खर्च हुई, इसका ब्योरा नहीं दिया गया है।

एक बयान में कहा गया है कि इस अधिग्रहण से ईवाई के डिजिटल सेवाओं का जन सलाहकार पोर्टफोलियो मजबूत होगा। इससे व्यवसायों की शुरुआत से अंत तक की कौशल संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। स्पॉटमेन्टर पूरी श्रृंखला में दक्षता प्रदान करने वाला मंच है जो व्यवसाय को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल की पहचान करने में मदद करने, बड़े पैमाने पर प्रतिभा की दक्षता को बढ़ाने और पुनर्दक्ष करने में मदद करता है।

बयान में कहा गया है कि स्पॉटमेन्टर कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर किसी संगठन में महत्वपूर्ण दक्षता संबंधी जरूरत की भरपाई करती है।

ईवाई इंडिया के जन सलाहकार सेवा भागीदार अनुराग मलिक ने कहा कि पिछले एक साल में कंपनी ने अपने ग्राहकों को सही कौशल से लैस करने के लिए स्पॉटमेन्टर टेक्नोलॉजीज टीम के साथ सहयोग किया है। उन्हें इस सहयोग से काफी फायदा हुआ है।

वर्ष 2016 में गुरुग्राम में दीपक सिंह, अर्पित गोयल, शेखर सुमन और यश मित्तल ने सामूहिक रूप से स्पॉटमेन्टर टेक्नोलॉजीज की स्थापना थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी