लाइव न्यूज़ :

एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी से तेल अवीव की उड़ान अगले साल मार्च से

By भाषा | Updated: November 16, 2020 15:09 IST

Open in App

दुबई, 16 नवंबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय एयरलाइन एतिहाद एयरवेज अगले साल मार्च से तेल अवीव के लिए दैनिक सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इस कदम से यूएई और इस्राइल के संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को सामान्य करने पर सहमति बन चुकी है।

एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को कहा कि अबू धाबी से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ान 28 मार्च को शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि ये उड़ान शुरू होने के बाद यूएई के लोग इस्राइल के ऐतिहासिक स्थलों, बीच, रेस्तरांओं का आनंद ले सकेंगे। एतिहाद की वेबसाइट पर इन उड़ानों के लिए टिकटें उपलब्ध हैं।

इससे पहले दुबई की सस्ती विमान सेवा कंपनी फ्लाईदुबई ने इसी महीने से दुबई और तेल अवीव के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।

यूएआई और इस्राइल ने सितंबर में अमेरिका की पहल पर औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी