लाइव न्यूज़ :

जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर की पर्यावरण अनुकूल पहल

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर उपभोक्ता स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की कंपनी जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर (जीएसकेसीएच) ने पर्यावरण के अनुकूल पहल के तहत अपने उत्पादों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिये यूरोप के क्लाइमेट पार्टनर के साथ भागीदारी की है।

यूरोप की क्लाइमेट पार्टनर उत्पादों को पर्यावरण अनुरूप बनाने के समाधान उपलब्ध कराती है। इसी पहल के तहत जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर ने अपना नया टूथब्रश पेश किया है जिसमें कार्बन की मौजूदगी को 50 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है।

कंपनी के बयान के मुताबिक जीएसकेसीएच अगले साल अलग कंपनी बन जायेगी। जीएसकेसीएच सेंसोडाइन, पैरोडोंटैक्स, वोल्टेरेन और एडविल ब्रांड नाम से उत्पाद पेश करती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘डॉ.बेस्ट ग्रीन क्लीन’ टूथब्रश की पेशकश से मुंह की देखभाल उद्योग में पर्यावरण अनुकूल मानकों को बढ़ावा मिलेगा।

बयान में कहा गया कि इस टूथब्रश को नवीकरणीय सेलूलोज़ और ‘टॉल ऑयल’ से बनाया गया है। यह एक लकड़ी आधारित बायो-प्लास्टिक है, जो देवदार, फर और भोज के पेड़ों से मिलता है। इस उत्पाद की पैकिंग भी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव