लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी राज्य बीमा निगमः ईएसआईसी की 6400 रिक्तियों को भरने की योजना, श्रम मंत्री यादव ने कहा-100 बिस्तरों वाले 23 नए अस्पताल स्थापित होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 21:37 IST

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईएसआईसी अर्ध-चिकित्सा क्षेत्र की नौकरियों के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 10 विषयों में पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।2,000 से अधिक चिकित्सकों और शिक्षण संकाय के पद शामिल हैं। देश भर में 100 बिस्तरों वाले 23 नए अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं।

नई दिल्लीः श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की 6400 रिक्तियों को भरने की योजना है। इसमें 2,000 से अधिक पद चिकित्सकों और शिक्षण संकाय के हैं।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईएसआईसी अर्ध-चिकित्सा क्षेत्र की नौकरियों के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 10 विषयों में पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।

यादव ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईएसआईसी ने 6,400 रिक्तियों को भरने की योजना बनाई है, जिसमें 2,000 से अधिक चिकित्सकों और शिक्षण संकाय के पद शामिल हैं। बयान में यादव के हवाले से कहा गया कि केंद्र सरकार की 'निर्माण से शक्ति' पहल के तहत देश भर में 100 बिस्तरों वाले 23 नए अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की तरफ से संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अक्टूबर 2022 में लगभग 11.82 लाख नए सदस्य जोड़े गए। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईएसआईसी में कुल नए नामांकन वित्त वर्ष 2021-22 में 1.49 करोड़ हो गए जबकि वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 1.15 करोड़ था। वहीं 2019-20 में यह संख्या 1.51 करोड़ और 2018-19 में 1.49 करोड़ थी।

एनएसओ की यह रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के नए अंशधारकों के पेरोल डेटा के आधार पर तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2022 में ईपीएफओ के साथ 12.94 लाख शुद्ध नए नामांकन हुए।

सरकार के सामाजिक सुरक्षा निकाय कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपने अधिशेष फंड को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में ईएसआईसी मुख्यालय में रविवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

निवेश में विविधता लाने के साथ ही विभिन्न ऋण निवेश साधनों में अपेक्षाकृत कम प्रतिफल के कारण ईटीएफ के जरिए इक्विटी में निवेश को मंजूरी दी गई है। बयान में कहा गया कि शुरुआत में अधिशेष फंड का पांच प्रतिशत निवेश किया जाएगा और दो तिमाहियों की समीक्षा के बाद धीरे-धीरे इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। यह निवेश एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी निफ्टी50 और सेंसेक्स तक सीमित रहेगा। इसका प्रबंधन एएमसी के फंड मैनेजरों द्वारा किया जाएगा।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनBhupendra Yadavभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?