लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 05:46 IST

Electric Vehicles: अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में उक्त वित्त वर्ष में 83,423 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदे गए।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ 7.49 प्रतिशत थी। राज्यों में इसे अपनाने की दर में व्यापक भिन्नता थी। कुल संख्या दोनों के मामले में अग्रणी क्षेत्रों में शुमार हो गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के मामले में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय राजधानी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में ईवी की पैठ 11.6 प्रतिशत तक पहुंच गई है। एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12.1 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पैठ के साथ चंडीगढ़ सूची में सबसे ऊपर रहा और गोवा ने 11.9 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। अध्ययन के मुताबिक, इस अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ 7.49 प्रतिशत थी,

लेकिन राज्यों में इसे अपनाने की दर में व्यापक भिन्नता थी। यह इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने को बढ़ावा देने में स्थानीय प्रोत्साहनों और स्पष्ट नीतिगत लक्ष्यों की भूमिका को उजागर करती है। इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ का अभिप्राय कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी से है। अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में उक्त वित्त वर्ष में 83,423 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदे गए।

इसी के साथ दिल्ली ईवी को अपनाने के स्तर और कुल संख्या दोनों के मामले में अग्रणी क्षेत्रों में शुमार हो गया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का चलन दोपहिया, तिपहिया और सार्वजनिक परिवहन सहित कई श्रेणियों में बढ़ा है,

जबकि कई राज्यों में ईवी वाहनों का प्रसार मुख्य रूप से तिपहिया वाहनों तक ही सीमित है। अध्ययन के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसों की दिल्ली में इस बदलाव की अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 40 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक हैं, जो देश में सबसे अधिक हिस्सेदारी में से एक है।

इस अध्ययन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग किया गया, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वाहनों की बिक्री पर नजर रखता है। अध्ययन में सीईईडब्ल्यू द्वारा प्राप्त आंकड़ों और आकलन का भी उपयोग किया गया। 

टॅग्स :इलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक बाइकदिल्लीगोवाचंडीगढ़इलेक्ट्रिक साइकिलइलेक्ट्रिक स्कूटरइलेक्ट्रिक व्हीकलElectric Vehicles
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?