लाइव न्यूज़ :

मंडियों में कम आवक से खाद्य तेल तिलहनों की कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अगस्त मलेशिया एक्सचेंज में शुक्रवार की तेजी और सीपीओ के मुकाबले सस्ता होने के कारण पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया। मंडियों में सोयाबीन की आवक कम होने और प्लांट वालों की मांग के कारण सोयाबीन तेल तिलहन में सुधार आया जबकि मूंगफली तेल तिलहन की स्थानीय मांग होने से मूंगफली के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बिनौला बीज के भाव महंगा होने और मंडियों में आवक कम होने से बिनौला तेल कीमत में सुधार का रुख रहा जबकि सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

उन्होंने कहा कि सीपीओ की मांग नहीं है और इसे आयात कर पामोलीन बनाने का खर्च काफी महंगा बैठता है। इसके मुकाबले पामोलीन काफी सस्ता है और आयातक सीधा पामोलीन की खरीद कर रहे हैं। सीपीओ की मांग बेहद कमजोर है जिससे सीपीओ के भाव यथावत रहे जबकि पामोलीन की मांग होने से इसमें सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन की आवक मंडियों में काफी कम है क्योंकि किसान सस्ते में बिकवाली करने से बच रहे हैं और मंडियों में आवक काफी कमजोर है। सोयाबीन दाना की कमी की वजह से प्लांट वाले अपनी पेराई क्षमता के 30-35 प्रतिशत क्षमता का ही उपयोग कर पा रहे हैं। सोयाबीन की किल्लत के बीच सोयाबीन तेल तिलहन के भाव में सुधार दिखा।

हल्के तेल की मांग बढ़ने से बिनौला तेल के भाव में भी सुधार देखने को मिला।

सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,975 - 8,025 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,725 - 5,810 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,700 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,860 - 1,985 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,390 -2,515 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,570 - 2,680 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,430 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,350

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,720 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,200 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,500 - 6,550, सोयाबीन लूज 6,300 - 6,350 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम