लाइव न्यूज़ :

जी भेदिया कारोबार मामले में अधिकृत व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही एडलवेइस ब्रोकिंग

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त एडलवेइस ब्रोकिंग ने शुक्रवार को कहा कि वह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जीईईएल) के शेयरों में कथित भेदिया कारोबार में शामिल अधिकृत लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

एडलवेइस ब्रोकिंग ने एक बयान में कहा, "इससे जुड़े मामलों की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकृत व्यक्तियों (एपी) के कदाचार के लिये उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।"

गौरतलब है कि पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में भेदिया कारोबार में शामिल होने को लेकर एडलवेइस के अधिकृत व्यक्तियों समेत 15 इकाइयों पर पूंजी बाजार में कारोबार करने की पाबंदी लगा दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने साथ ही कुछ इकाइयों से गलत तरीके से कमाई गयी 23.84 करोड़ रुपये की राशि भी जब्त कर ली।

नियामक ने पाया कि आपस में जुड़ी या संबंधित इकाइयां नकद और डेरिवेटिव खंड में जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के शेयर खरीद रही थीं। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही का परिणाम आने के बाद उन्होंने शेयर की खरीद-बिक्री कर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया।

संपर्क किए जाने पर एडलवेइस ब्रोकिंग के प्रतिनिधि ने कहा, "एडलवेइस ब्रोकिंग जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के शेयरों में कथित भेदिया कारोबार में शामिल अधिकृत व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।"

प्रतिनिधि ने कहा, "अमित जाजू एडलवेइस ब्रोकिंग लिमिटेड के एपी (अधिकृत व्यक्ति) हैं और मुंबई से बाहर रहते हैं। मनीष जाजू, रितेश कुमार जाजू के कर्मचारी हैं, जो एडलवेइस ब्रोकिंग लिमिटेड के अधिकृत व्यक्ति हैं। दोनों का एडलवेइस सिक्योरिटीज से कोई संबंध नहीं है।"

सेबी के आदेश के मुताबिक अमित और मनीष ने अप्रकाशित गोपनीय सूचना हासिल करने के बाद जी के शेयरों में काफी बड़ी खरीदारी की। उन्होंने इसके लिए अपने परिवार के कई सदस्यों के खातों का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम