लाइव न्यूज़ :

कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में ईडी ने कंपनी की 169 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में चल रही मनी लॉंड्रिंग जांच के सिलसिले में एक कंपनी की 169 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। केन्द्रीय एजेंसी ने मंगलवार को यह कहा।

यह मामला टॉपवर्थ ऊर्जा एण्ड मेटल्स लिमिटेड (पूर्व में श्री वीरांगना स्टील्स लिमिटेड) से जुड़ा है। कंपनी को पूर्वी महाराष्ट्र क्षेत्र में मार्की मांगली- दो, तीन और चार कोयला ब्लाकों का आवंटन किया गया था।

ईडी ने एक वक्तव्य में कहा है कि कंपनी को यह कोयला ब्लॉक आवंटन ‘‘धोखाधड़ी और गलत जानकारी के जरिये’’ हुआ है।

एजेंसी का दावा है कि, ‘‘मार्की मांगली- दा और मार्की मांगली- तीन कोयला ब्लॉकों का अवैध आवंटन होने से कंपनी को 169.64 करोड़ रुपये तक का फायदा पहुंचा है।’’

ईडी ने कहा, ‘‘वर्ष 2011-12 से लेकर 2014- 15 के दौरान अवैध रूप से कोयला खान से 9.21 लाख टन कोयला निकाला गया और इससे कंपनी को 52.50 करोड़ रुपये की अवैध प्राप्ति हुई। इस दौरान कंपनी को निजी कोयला संयंत्र से अतिरिक्त विद्युत उत्पादन होने से 20.40 करोड़ रुपये तक का फायदा भी हुआ। इस बिजली को संबंधित ग्रिड को बेचा गया।’’

कोयला ब्लॉक के लिये आवेदन और आवंटन के बाद कंपनी ने इक्विटी और तरजीही शेयरों का ऊंचे प्रीमियम पर जारी कर शेयर पूंजी भी जुटाई है इससे उसे 96.72 करोड़ रुपये तक का लाभ पहुंचा है।

ईडी द्वारा कुर्क की गई कंपनी की संपत्ति में नागपुर की कृषि और गैर- कृषि भूमि और कुछ कारखानों की मशीनरी शामिल है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत अस्थाई आदेश जारी कर की गई है।

ईडी और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोयल ब्लॉक आवंटन मामले में भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच रह रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम