लाइव न्यूज़ :

दुधवा टाइगर रिजर्व की कार्बन क्रेडिट से हर साल होगी करोड़ों की कमाई

By भाषा | Updated: September 24, 2021 11:39 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), 24 सितंबर जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते और कार्बन क्रेडिट एवं व्यापार पर क्योटो प्रोटोकॉल के हिस्से के रूप में दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) द्वारा अपनाए गए ग्रीनहाउस गैस (सीएचजी) नियंत्रण उपायों के दम पर डीटीआर को ‘कार्बन क्रेडिट’ प्रमाण पत्र हासिल करने में मदद मिली, जिसे घरेलू और वैश्विक बाजारों में भुनाया जा सकता है।

दुधवा टाइगर रिजर्व के ‘फील्ड’ निदेशक संजय कुमार पाठक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन (डीटीसीएफ) की शासी निकाय की बैठक के दौरान कार्बन बाजार में कार्बन क्रेडिट प्रमाणपत्रों को भुनाने का निर्णय किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस प्रमाण पत्र से मिलने वाली धनराशि क्षेत्र के विकास खर्च की जाएगी। अगले एक-दो साल में क्रेडिट प्रमाण पत्रों से डीटीआर को 10 से 15 करोड़ रुपये की आय होने और दुधवा पर्यटन और इसके जंगलों एवं वन्य जीवों के संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पाठक ने बातया कि डीटीसीएफ राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और ऊर्जा और संसाधन संस्थान (ईआरआई) के सक्रिय समर्थन से ‘‘कार्बन बाजार’’ में कार्बन क्रेडिट प्रमाणपत्रों को भुनाया जाएगा। विकसित देश जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते का पालन करने के लिए भारत जैसे विकासशील देशों से ‘कार्बन क्रेडिट’ प्रमाणपत्र खरीदने को उत्सुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस