लाइव न्यूज़ :

डॉ रेड्डीज ने दवा की बिक्री के लिए सिंगापुर की कंपनी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 15:19 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ दिसंबर सिंगापुर की कंपनी प्रेस्टीज बायोफार्मा लिमिटेड और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज लिमिटेड ने दक्षिण अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया के चुनिंदा देशों में प्रेस्टीज बायोफार्मा की प्रस्तावित ट्रैस्टुजुमैब बायोसिमिलर दवा की आपूर्ति और व्यावसायीकरण के लिए एक विशेष साझेदारी की खातिर बाध्यकारी समझौता किया है।

भारतीय दवा कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि प्रेस्टीज बायोफार्मा के ट्रैस्टुजुमैब (एचडी201) बायोसिमिलर का इस्तेमाल एचईआर2 पॉजिटिव ब्रेस्ट और मेटास्टैटिक गैस्ट्रिक कैंसर के इलाज के लिए किया जा सकता है।

साझेदारी के तहत, प्रेस्टीज बायोफार्मा दक्षिण कोरिया के ओसोंग में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र से एचडी201 की स्थायी वाणिज्यिक आपूर्ति के लिए जिम्मेदार होगी, जबकि डॉ रेड्डीज लाइसेंस वाले क्षेत्रों में स्थानीय पंजीकरण, विपणन और बिक्री की जिम्मेदारी संभालेगी।

इस बीच, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने अमेरिकी बाजार में उच्च रक्तचाप और दिल के दौरे के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वाल्सर्टन टैबलेट पेश की है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, वाल्सर्टन टैबलेट अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) द्वारा मंजूर की गयी डियोवन दवा का जेनरिक संस्करण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

क्राइम अलर्टKhagaria News: नाबालिग लड़की को पेड़ से बांध पीटा, ग्रामीणों की बर्बरता के पीछे वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा