लाइव न्यूज़ :

डीपी वर्ल्ड के सीईओ ने कहा, दुबई से पहले भारत में चालू हो सकता है हाइपरलूप

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:41 IST

Open in App

दुबई, तीन अक्टूबर अमीरात की बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुल्तान अहमद बिन सुलेयाम ने रविवार को कहा कि यूएई से पहले भारत या सउदी अरब में हाइपरलूप हकीकत बन सकता है।

हाइपरलूप यात्रियों और माल के लिए एक उच्च गति वाली सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है।

उन्होंने एक अक्टूबर से शुरू हुए दुबई एक्सपो-2020 के मौके पर कहा कि इस दशक के अंत तक दुनिया के कई हिस्सों में उच्च गति वाली परिवहन प्रणाली एक वास्तविकता बन जाएगी।

सुलेयाम ने वर्जिन हाइपरलूप की गति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं इसे या तो पहले भारत में देखूंगा, या सऊदी अरब में। हमें उम्मीद है कि जब हम बड़े स्तर को हासिल करेंगे, और आपके पास लंबे रूट होंगे, तो ये लोकप्रिय होंगे, क्योंकि शायद एक हवाई जहाज की गति के लिए आप एक ट्रक की कीमत का भुगतान करेंगे।’’

इस प्रणाली को इस समय कई कंपनियां विकसित कर रही हैं, जिसमें वर्जिन हाइपरलूप भी शामिल है, जिसमें दुबई स्थित बंदरगाह परिचालक डीपी वर्ल्ड की बहुलांश हिस्सेदारी है।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में पहली बार हाइपरलूप पॉड में मानव यात्रा का परीक्षण किया था।

सुलेयाम ने एक्सपो में सीएनएन को एक साक्षात्कार में बताया कि इसे पूरा होने में दशकों नहीं, कुछ साल ही लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम