लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों की तेजी के बाद भी गिरे घरेलू शेयर बाजार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:35 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर वैश्विक बाजारों की तेजी के बाद भी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में रहे। सुस्त कारोबार में बड़ी कंपनियों की गिरावट ने घरेलू सूचकांकों के प्रदर्शन पर असर डाला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.02 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,149.72 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 18.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत फिसलकर 12,968.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड कॉरपोरेशन सर्वाधिक दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट में रहा। इसके बाद एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो जैसे शेयर बढ़त में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि ज्यादातर एशियाई बाजारों ने शुरुआती गिरावट के बाद वापसी की। भारतीय सूचकांक पूरे कारोबार के दौरान नरमी में रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखी। मुख्य सूचकांक की कंपनियों के अधिक मूल्यांकन के चलते मिडकैप शेयर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।’’

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी में बढ़त में रहे।

यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त में चल रहे थे।

इस बीच कच्चा तेल के अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48.11 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव